विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत

बिहारशरीफ मंडलकारा के एक विचाराधीन बंदी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी.

बिहारशरीफ: बिहारशरीफ मंडलकारा के एक विचाराधीन बंदी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. जेल अधीक्षक अभिषेक पांडेय ने बताया कि बुधवार की दोपहर खुदागंज निवासी 65 वर्षीय कमलेश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. वह बेहोश होकर अचानक कारा परिसर में गिर गये. कारा चिकित्सकों द्वारा बंदी का प्राथमिक उपचार कराने के बाद सदर अस्पताल जेल पुलिस की अभिरक्षा में भेजा गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. जेल अधीक्षक ने बताया कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि आखिर बंदी की मौत कैसे हुई. इस पूरे मामले की जानकारी जिला प्रशासन को अवगत करा दी गयी है. इस पूरे मामले की जानकारी बंदी के परिजनों को कारा प्रशासन द्वारा दिया गया है. बताया जाता है कि बेल टूटने के एक मामले उनकी गिरफ्तारी की गयी थी. बंदी के शरीर के किसी भी स्थान पर चोट या दूसरे किसी तरह के निशान नहीं पाये गये हैं.कारा प्रशासन इस मामले में पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >