यारपुर गांव के पास से युवक का शव बरामद

मंगलवार को हिलसा थाना क्षेत्र के योगीपुर पंचायत अंतर्गत यारपुर गांव स्थित राइस मिल के पास से पुलिस ने सड़क के किनारे से एक युवक का शव बरामद किया. शव की शिनाख्त तिलहर थाना क्षेत्र के नई नईयामा गांव निवासी स्वर्गीय मुन्नी चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा युवक की कहीं दूसरे जगह हत्या कर यारपुर गांव के पास उसकी लाश को फेंक दिया गया है.

हिलसा.

मंगलवार को हिलसा थाना क्षेत्र के योगीपुर पंचायत अंतर्गत यारपुर गांव स्थित राइस मिल के पास से पुलिस ने सड़क के किनारे से एक युवक का शव बरामद किया. शव की शिनाख्त तिलहर थाना क्षेत्र के नई नईयामा गांव निवासी स्वर्गीय मुन्नी चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा युवक की कहीं दूसरे जगह हत्या कर यारपुर गांव के पास उसकी लाश को फेंक दिया गया है. मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे लाश को देखकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. देखते ही देखते आसपास के दर्जनों गांव से हजारों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. इधर घटना की सूचना मिलते ही हिलसा के थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर युवक की लाश को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद युवक की शव को पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि युवक की हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतक के परिजन की ओर से अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन करेगी. उन्होंने बताया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार हथियारों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >