व्यापारी का झोला लेकर अपराधी फरार

झपटा मार अपराधी सिलाव बाइपास पर से एक व्यापारी का झोला लेकर फरार हो गया. सीसीटीवी कैमरे में चोर का वीडियो कैद हो गया.

सिलाव. झपटा मार अपराधी सिलाव बाइपास पर से एक व्यापारी का झोला लेकर फरार हो गया. सीसीटीवी कैमरे में चोर का वीडियो कैद हो गया. सिलाव बाजार के खाई कुआं मुहल्ले के निवासी दयानंद राम राजगीर से तगादा कर सिलाव लौट रहे थे .सिलाव बाइपास पर दवा खरीदने के लिए दवा दुकान पर गये. बगल में थैला रख दवा लेने लगे, तभी एक युवक आया और झोला लेकर भाग गया . इस दौरान झपटा मार अपराधी का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया . इस संबंध में पीड़ित दयानंद राम ने सिलाव थाना में अज्ञात अपराधी के खिलाफ एफआईआर की है. पुलिस जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >