Biharsharif News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 17 जुलाई को कॉम्फेड के अंतर्गत संचालित नालंदा डेयरी का दौरा रद्द हुआ.
20 करोड़ की लागत से बनने वाले दही प्लांट का होना था शिलान्यास
नालंदा डेयरी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से 12.8 एकड़ भूमि पर बनने वाले 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही प्लांट का शिलान्यास करने वाले थे. इसके अलावा सुधा संचालित एचपीसीएल पेट्रोल पंप और सुधा कैफेटेरिया की आधारशिला भी रखी जाने वाली थी.
'सहकार से समृद्धि' अभियान के तहत होना था एमओयू
राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कॉम्फेड की उपलब्धियों, नई पहलों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा. वहीं ''सहकार से समृद्धि'' अभियान के तहत एचपीसीएल और कॉम्फेड के बीच पेट्रोल पंप एवं कैफेटेरिया की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किया जाएगा.
दौरे को लेकर प्रशासन ने कर ली थी तैयारी
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और कॉम्फेड ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जबकि आगंतुकों और विशिष्ट अतिथियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. वहीं नालंदा डेयरी परिसर को अंतिम रूप देने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है.
Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त
