तालाब में नहाने के दौरान बच्चे की मौत

जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अकौना गांव के तालाब में नहाने गए पंचम वर्ग के छात्र अंकित कुमार की डूबने से मौत हो गई.

शेखपुरा. जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अकौना गांव के तालाब में नहाने गए पंचम वर्ग के छात्र अंकित कुमार की डूबने से मौत हो गई. अंकित राजपुकार के पुत्र थे. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में प्राप्त जानकारी में ग्रामीणों ने बताया कि अंकित के दो भाई और एक बहन है वह भाई में सबसे छोटा था. मृतक के पिता खेती किसानी कर परिवार का भरण- पोषण कर रहे थे. बताया जाता है कि शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने चला गया. तालाब के गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया. इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही सिरारी थानाध्यक्ष आयुष कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >