बिहारशरीफ: हरनौत के छोटी आमर गांव की 6 साल पुरानी सड़क हुई जर्जर, ग्रामीणों ने जल्द पुनर्निर्माण की उठाई मांग

हरनौत के छोटी आमर गांव की करीब छह साल पुरानी 800 मीटर सड़क जर्जर हालत में है. यह सड़क मोहल्लों को जोड़ती है, लेकिन गड्ढे और बारिश में कीचड़ से चलना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है.

Biharsharif road construction: हरनौत प्रखंड अंतर्गत कोलावां पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित छोटी आमर गांव की करीब छह वर्ष पहले बनी खरंजा सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क की ऊपरी सतह उखड़ गई है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं. इससे ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

800 मीटर लंबी सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

यह करीब 800 मीटर लंबी सड़क छोटी आमर गांव के यादव टोला, ठाकुर टोला और बेलदार टोला को जोड़ती है. इन मोहल्लों में 70 से 90 घरों के लगभग एक हजार लोग रहते हैं. इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, किसान और ग्रामीण बाजार सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आते-जाते हैं. सड़क खराब होने से सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और किसानों को हो रही है.

टूटे अंडरग्राउंड नाले से बढ़ी परेशानी

ग्रामीण दिलीप यादव, उदय यादव, मनु यादव, दीपक यादव, डोमन और सुनैना देवी ने बताया कि सड़क के बीच बने अंडरग्राउंड नाले भी कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. गड्ढों के कारण साइकिल और बाइक चालकों को संतुलन बनाने में दिक्कत होती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

बारिश में सड़क बन जाती है कीचड़मय

मानसून के दौरान सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है. गड्ढों में पानी भर जाने से पूरी सड़क कीचड़मय हो जाती है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि जान जोखिम में डालकर आवागमन करना उनकी मजबूरी बन गई है.

जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं, लेकिन जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते. उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

क्या बोले मुखिया

कोलावां पंचायत के मुखिया विजय पासवान ने बताया कि सड़क की समस्या उनके संज्ञान में है.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >