होली में शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज

होली त्यौहार में शराब खपाने के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर शराब निर्माण और भंडारण करने का सिलसिला कारोबारियों द्वारा शुरू कर दिया गया है.

शेखपुरा. होली त्यौहार में शराब खपाने के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर शराब निर्माण और भंडारण करने का सिलसिला कारोबारियों द्वारा शुरू कर दिया गया है. इसकी सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की अलग-अलग तीन टीमों ने विशेष अभियान के तहत विभिन्न शराब निर्माण के अड्डों पर सघन छापामारी की. इस बाबत उत्पाद थानाध्यक्ष मो इमरान ने बताया कि विशेष छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया गया. जबकि, शराब निर्माण के अड्डों से बरामद सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित शराब को छापामार दस्ते ने घटनास्थल पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया. इस दौरान दर्जन भर शराब निर्माण की भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया. छापामारी के क्रम में विभिन्न स्थानों से एक महिला कारोबारी सहित 4 कारोबारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया. छापामार दल के अलग अलग टीमों का नेतृत्व उत्पाद एएसआई क्रमशः सूतन पंडित, धनंजय कुमार तथा अमरजीत कुमार ने किया. बरामद शराब की खेप को छापामार दल ने जब्त किया. साथ ही चारों कारोबारियों के विरुद्ध अलग-अलग प्राथमिकी स्थानीय उत्पाद थाना में दर्ज की गई. बाद में सभी को कड़ी सुरक्षा में उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >