यूडीआइडी कार्ड बनाने के लिए लगा शिविर

गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिलसा में दिव्यांजनों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र व यूडीआइडी कार्ड बनाने व संबल योजना के तहत आवेदन भरने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया.

हिलसा. गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिलसा में दिव्यांजनों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र व यूडीआइडी कार्ड बनाने व संबल योजना के तहत आवेदन भरने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. दिव्यागों ने शिविर में आकर निर्धारित प्रपत्र के साथ प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न कर यूडीआईडी बनाने के लिए आवेदन जमा किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनाला ने बताया कि दिव्यांजनो का यूडीआईडी कार्ड बनाने एवं संबल योजना के तहत आवेदन भरने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है. इस कार्ड के बन जाने के बाद दिव्यागों को लिए सरकारी सुविधा मिलने में सहूलियत होगी. शिविर में पूरे प्रखंड से 17 दिव्यागों ने आवेदन जमा किया है. इस मौके पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार मौर्य, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गौरीशंकर, डॉ पूनम कुमारी, दिव्याग सहायक रंजीत रंजन सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >