मुख्यमंत्री के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं: मंत्री

बिहार प्रदेश जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कर्पूरी रथयात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के अरपा पंचायत के रजवा गांव एवं कपसियावां पंचायत के कपसियावां गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया.

हिलसा. बिहार प्रदेश जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कर्पूरी रथयात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के अरपा पंचायत के रजवा गांव एवं कपसियावां पंचायत के कपसियावां गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद के पूर्व सांसद और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी मौजूद रहे. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अति पिछड़े, दलित, महादलित, वंचित एवं शोषित वर्गों के लिए किए गए कार्यों को विस्तार से बताया. जननायक कर्पूरी ठाकुर की सामाजिक न्याय की नीतियों को आधार बनाकर चल रही कर्पूरी रथ यात्रा को मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का संकल्प है. जिसमें खास कर मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना, अतिपिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना, पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोतर छात्रवृत्ति योजना, परीक्षा शुल्क प्रतिपूति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेगा योजना, मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना इत्यादि है. विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में शहर जैसी सुविधा ग्रामीण क्षेत्र में भी मिल रहा है. विधायक ने कहा कि मैं भी हिलसा शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर मेरा गांव बाजितपुर गांव है. इसी प्रकार अरपा पंचायत के रजवा गांव भी हिलसा शहर से काफी दूरी पर है. मुख्यमंत्री का देन है कि प्रत्येक पंचायत के सभी गांव को पक्की सड़क से जोड़ दिया गया है जिसके कारण कम समय पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन हो पता है. शहर जैसी सुविधा ग्रामीण क्षेत्र में भी मिल रहा है उपस्थित वक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 19 वर्षों के कार्यकाल में राज्य में हुई विकास के साथ-साथ अति पिछड़ा एवं महिलाओं के लिए चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपने को सही मायने में साकार करने वाले एकमात्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की समाजवादी विचारधारा को न केवल आगे बढ़ाया है, बल्कि उसे नई ऊंचाई प्रदान की हैं. इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अशरद,रजनीश ठाकुर, पवन कुमार संतोष, धनंजय कुमार,विकास कुमार, कमल किशोर प्रसाद, उमेश यादव, रवि कुमार, ललन कुमार, कुंदन कुमार, अशोक कुमार, राजमोहन सिंह, रविंद्र चौधरी, मनोज राइफल, सुभाष बाबा, रूपेश पटेल, इत्यादि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >