रेलवे गुमटी के समीप बरामद शव की पहचान नहीं

किउल –गया रेलखंड पर शेखपुरा रेलवे स्टेशन से पश्चिम दल्लू चौक रेलवे गुमटी के समीप शुक्रवार की रात एक अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी थी.

शेखपुरा. किउल –गया रेलखंड पर शेखपुरा रेलवे स्टेशन से पश्चिम दल्लू चौक रेलवे गुमटी के समीप शुक्रवार की रात एक अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी थी. मृतक की पहचान रविवार की शाम तक नहीं हो पाई है. इस संबंध में शेखपुरा रेल थाना के दरोगा सचिदा कुंवर ने बताया कि अधेड़ की लाश की पहचान नहीं हो पाई है. उसके शव को शेखपुरा सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है. ट्रेन की चपेट में आए अधेड़ धोती कुर्ता पहने हुए हैं. ऐसा समझा जा रहा है कि शुक्रवार की रात अधेड़ किसी ट्रेन की चपेट में आ गए.जिससे उनकी मौत हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >