नालंदा : 288 सीटों वाले डिग्री कॉलेज में सिर्फ 85 नामांकन, अंग्रेजी-इकोनॉमिक्स-सोशियोलॉजी में एक भी छात्र नहीं

नालंदा के बिंद प्रखंड स्थित उत्तरथु डिग्री कॉलेज में स्वीकृत 288 सीटों के विरुद्ध सिर्फ 85 छात्रों ने नामांकन कराया है, जिसमें अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र में एक भी प्रवेश नहीं हुआ है. आवागमन की समस्या के कारण छात्रों की नियमित उपस्थिति न होने से 13 प्रोफेसरों के समक्ष पठन-पाठन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

नालंदा जिले के बिंद प्रखंड के उत्तरथु डिग्री कॉलेज में विभिन्न विषयों में कुल 85 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है. इस महाविद्यालय में कुल 6 विषयों की पढ़ाई की जानी है. कॉलेज में इन सभी विषयों के कुल 288 सीटों की स्वीकृति मिली है. प्रत्येक विषय में कुल 48 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाना है. नामांकित छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए एक प्राचार्य समेत कुल 13 प्रोफेसर तैनात हैं.

विभिन्न विषयों में नामांकन की स्थिति

इतिहास में 47, हिन्दी में 25, राजनीतिशास्त्र में 13 बच्चों ने नामांकन कराया है. लेकिन अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र विषय में एक भी छात्र-छात्राओं ने नामांकन नहीं कराया है. इन विषयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन नहीं होने से कॉलेज में इन विषयों के पदस्थापित प्रोफेसर क्या करेंगे सहज अनुमान लगाया जा सकता है. कॉलेज में तीन विषयों के तैनात प्रोफेसरों के समक्ष ऊहापोह की स्थिति बन गई है.

छात्रों की अनुपस्थिति से परेशानी

प्रोफेसर भी नामांकित छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए नियमित कॉलेज पहुंच रहे हैं. लेकिन पढ़ाई करने के लिए छात्र-छात्राएं कॉलेज नहीं पहुंच रहे हैं. पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं के नहीं पहुंचने से संचालन नहीं हो पा रहा है.

आवागमन की समस्या

लोगों का कहना है कि मुख्यालय के अंतिम सीमा पर कॉलेज खोले जाने व आवागमन की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को कॉलेज खोले जाने का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है.

प्राचार्य का बयान

इस संबंध में प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कॉलेज में पढ़ाई के लिए कभी-कभार छात्र आते हैं, तो पढ़ाई की जाती है. पढ़ाई के लिए नियमित छात्र-छात्राएं नहीं आ रहे हैं. छात्रों के नियमित नहीं आने से कॉलेज के संचालन में परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मुकुल नाथ

मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >