सिलाव में पुल के डिवाइडर से नीचे गिरी बाइक, एक की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के भुई मैंजरा मार्ग पर रविवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक पुल का डिवाइडर को फांदकर गहरे गड्ढे में जा गिरी. जिसमें बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि साथ में बैठे एक अन्य दोस्त रौशन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

सिलाव. स्थानीय थाना क्षेत्र के भुई मैंजरा मार्ग पर रविवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक पुल का डिवाइडर को फांदकर गहरे गड्ढे में जा गिरी. जिसमें बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि साथ में बैठे एक अन्य दोस्त रौशन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना बिच्छाकोल गांव के समीप पैमार नदी के त्रिवेणी घाट समीप बने पुल पर हुई. मृतक की पहचान वेन थाना क्षेत्र के मैंजरा निवासी सरविन्दर यादव के 19 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गयी . दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया, जबकि जख्मी का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. थानाध्यक्ष मो इरफान खान ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर पुल की दीवार को फांद कर बाइक सवार सहित बाइक पुल के नीचे जा गिरी. जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गयी. वहीं मृतक के घर में मातम छा गया. मिली जानकारी के अनुसार आगामी 10 जुलाई को मृतक की शादी होनी तय थी . इस घटना से घर में शादी की तैयारी हो रही थी. अचानक इस दुर्घटना के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >