बिहारशरीफ : हिलसा में घर लौट रहे दो युवकों पर बदमाशों का हमला, मारपीट के बाद 9 हजार रुपये लूटकर फरार

BiharSharif News : शेखोंपुर गांव के पास शनिवार रात बाइक सवार चार बदमाशों ने दो युवकों से मारपीट कर 9 हजार रुपये लूट लिए. घटना के बाद एक घायल को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

BiharSharif News : नालंदा जिले के हिलसा-नौडीहा मुख्य मार्ग पर शेखोंपुर गांव के समीप शनिवार रात बाइक सवार चार बदमाशों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. घायलों की पहचान दबौल गांव निवासी ऋतिक कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है.

साइकिल में टक्कर मारकर किया हमला

घायल ऋतिक कुमार ने बताया कि वह हिलसा बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करते हैं, जबकि रौशन कुमार किराना दुकान में कार्यरत हैं. शनिवार रात दोनों अपनी-अपनी साइकिल से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. शेखोंपुर गांव के पास पुल पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रौशन की साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए. विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी.

9 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश

पीड़ितों के अनुसार बदमाश ऋतिक कुमार की जेब से 5 हजार रुपये और रौशन कुमार की जेब से 4 हजार रुपये निकालकर हिलसा की ओर फरार हो गए. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.

एक घायल पावापुरी रेफर, पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रौशन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया. वहीं ऋतिक कुमार का इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. थाना अध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read : बिहारशरीफ में रेड क्रॉस का मुफ्त हेल्थ कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की 250 लोगों की जांच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >