बिहारशरीफ में कल लगेगा विशाल रोजगार मेला,1000 से अधिक पदों पर डायरेक्ट सिलेक्शन, ये दस्तावेज जरूरी

BiharSharif Employment Fair 2026: नालंदा जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर आ गया है. 25 जुलाई को बिहारशरीफ में एक दिवसीय रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में 1000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती होगी और 45 हजार रुपये तक का वेतन मिल सकता है.

BiharSharif Employment Fair 2026 : बिहार के नालंदा जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है. बिहारशरीफ स्थित संयुक्त श्रम भवन में 25 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस खास मेले में एक हजार से अधिक रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का सीधे तौर पर चयन किया जाएगा.

रोजगार मेले का उद्देश्य और समय

जिला नियोजनालय नालंदा की ओर से इस रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है. मेला शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के बेहतरीन अवसर प्रदान करना और उन्हें कौशल विकास से जुड़ी अहम जानकारियां देना है.

नामी कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

इस नियोजन मेले में स्थानीय और बाहरी कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. इनमें एलएंडटी कंस्ट्रक्शन, ब्लिंकिट, टाटा मोटर, ऋषभ ऑटोमोबाइल्स और क्वेस कॉर्प लिमिटेड जैसी कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं. ये कंपनियां रिटेल, हेल्थकेयर, डिलीवरी सर्विस, अकाउंटिंग और सिक्योरिटी सर्विस समेत विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की सीधी भर्ती करेंगी.

45 हजार रुपये तक मिलेगी शानदार सैलरी

आयोजित रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और पद के अनुसार बेहतर वेतन दिया जाएगा. इसमें उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये से लेकर 45 हजार रुपये प्रतिमाह तक आकर्षक सैलरी मिलने की पूरी संभावना है.

जरूरी दस्तावेज और हेल्पलाइन नंबर

जिला नियोजनालय ने युवाओं से अपील की है कि वे तय समय पर अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की कॉपी, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेला परिसर पहुंचें. नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय समय के दौरान जिला नियोजनालय नालंदा के फोन नंबर 06112-359276 पर सीधा संपर्क कर सकते हैं.

Also Read : नालंदा विश्वविद्यालय में हेरिटेज टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kumar

कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >