बिहारशरीफ के अमृत राजकुमार बने सेना में लेफ्टिनेंट, भारत-चीन सीमा के पास स्पीति वैली में होगी पहली तैनाती

बिहार के अमृत राजकुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार का सपना साकार किया है. 11 महीने की कठिन ट्रेनिंग के बाद उन्हें यह गौरवपूर्ण पद मिला है. उनकी पहली पोस्टिंग भारत-चीन सीमा के पास होगी.

Indian Army lieutenant: नालंदा के बिहारशरीफ स्थित बड़ी पहाड़ी के रहने वाले अमृत राजकुमार ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार का सपना साकार किया है. 5 सितंबर को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी की पासिंग आउट परेड के बाद अमृत को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला. बेटे के कंधों पर सेना के सितारे सजे तो परिवार के लिए यह पल गर्व और भावुकता से भर गया. साधारण परिवार से निकलकर सैनिक स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय तक का सफर तय करने वाले अमृत ने बचपन में ही सेना में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था.

11 महीने की कठिन ट्रेनिंग के बाद मिली नई जिम्मेदारी

अमृत राजकुमार ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में 11 महीने की कठिन सैन्य ट्रेनिंग पूरी की. इसके बाद 5 सितंबर को आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्रदान किया गया. सैन्य वर्दी में बेटे को देखकर परिवार के सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे. अमृत की इस उपलब्धि को परिवार उनके दादा के सपने के पूरा होने के रूप में देख रहा है.

अमृत की मां ने कहा कि बेटे को सेना में भेजना एक मां के लिए आसान नहीं होता, लेकिन उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है. उन्होंने बताया कि अमृत बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छा रहा है. जब उसका सैनिक स्कूल में दाखिला हुआ, तभी से उन्हें लगने लगा था कि बेटा आगे चलकर कुछ बड़ा करेगा.


लेफ्टिनेंट अमृत राज कुमार।

भारत-चीन सीमा के पास होगी पहली तैनाती

लेफ्टिनेंट बनने के बाद अमृत राजकुमार की पहली तैनाती हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली में होने जा रही है. यह इलाका भारत-चीन सीमा के नजदीक स्थित है. करीब 20 दिनों की छुट्टी के बाद अमृत अपनी पहली सैन्य जिम्मेदारी संभालने के लिए रवाना होंगे. परिवार के लिए यह गर्व का क्षण होने के साथ भावुक विदाई का समय भी होगा.

अमृत की दादी ने कहा कि उनका पोता बचपन से ही मेहनती रहा है. उन्होंने गर्व के साथ कहा कि बाबू देश की सेवा करेगा, इसी भावना के साथ उसने लगातार मेहनत की है. परिवार को भरोसा है कि अमृत पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ देश की सेवा करेंगे.

सैनिक स्कूल से ही तय कर लिया था लक्ष्य

लेफ्टिनेंट अमृत राजकुमार ने बताया कि सभी पेशों के माध्यम से देश की सेवा की जा सकती है, लेकिन उन्हें सैनिक स्कूल के समय से ही अपना उद्देश्य मिल गया था. वहीं से उन्होंने सेना में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और लगातार उसी दिशा में आगे बढ़ते रहे.

अपनी मां और दादी के साथ लेफ्टिनेंट अमृत राज कुमार।

उन्होंने बताया कि देश के बलिदानियों की कहानियों ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया. उनकी फैमिली में पहले से कोई सेना में नहीं है. संयुक्त परिवार में रहने वाले अमृत ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सभी सदस्यों को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार के हर सदस्य ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनका हौसला बढ़ाया.

परिवार के सहयोग से हासिल किया मुकाम

अमृत ने कहा कि सेना में लेफ्टिनेंट बनना उनके लिए सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे परिवार की मेहनत और सहयोग का परिणाम है. परिवार के लोगों ने हर कदम पर उन्हें मोटिवेट किया. सैनिक स्कूल से शुरू हुआ उनका सफर अब भारतीय सेना तक पहुंच चुका है.

उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य देश और देश के लोगों की सेवा करना है. वे पूरी जी-जान से मेहनत करेंगे और सेना की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे. बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी से निकलकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने वाले अमृत राजकुमार की कहानी इलाके के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है.

Also Read: नालंदा में भाजपा नेता के पुत्र बने सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर; ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >