बिहारशरीफ में जाम से राहत की तैयारी, यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए SDO की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

Bihar Sharif News : बिहारशरीफ में लगातार बढ़ रही जाम और यातायात समस्या के समाधान को लेकर 6 जुलाई 2026 को SDO की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी भवन में समीक्षा बैठक होगी. बैठक में जनप्रतिनिधि, नगर निगम, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं और मीडिया प्रतिनिधि शामिल होकर ट्रैफिक सुधार के सुझाव देंगे.

Bihar Sharif News : शहर में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था एवं बढ़ती जाम की समस्या के समाधान को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने पहल तेज कर दी है. अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), बिहारशरीफ की अध्यक्षता में 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को दोपहर 2:30 बजे स्मार्ट सिटी भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक का उद्देश्य शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित बनाना तथा आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना है.

प्रशासन ने विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों को किया आमंत्रित

अनुमंडल कार्यालय (गोपनीय शाखा) द्वारा जारी पत्रांक 1012/गो० के अनुसार बैठक में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, बुद्धिजीवियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. प्रशासन का मानना है कि सभी पक्षों के सुझावों के आधार पर तैयार की गई रणनीति से यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार संभव होगा. बैठक में जदयू एवं राजद के प्रतिनिधियों के अलावा नगर निगम के विभिन्न वार्डों के वर्तमान एवं पूर्व पार्षद, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, अंजुमन-ए-इस्लामिया, बाबा मणिराम अखाड़ा न्यास समिति, रोटरी क्लब, जन कल्याण संगठन तथा शहर के मीडियाकर्मी भाग लेंगे.

ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर प्रशासन की बड़ी पहल

इस दौरान अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी आमंत्रित सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर रचनात्मक सुझाव देने की अपील की है. प्रशासन को उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से बिहारशरीफ की ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस निर्णय लिए जाएंगे.

Also Read : गया जी में आयोजित कार्यक्रम में न्याय व्यवस्था सुधार पर गंभीर चर्चा, न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह बोले-पुलिस जांच प्रणाली को और प्रभावी बनाना जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kumar

कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >