सोहसराय में पानी में डूबे व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

अड्डा पर पुल के नीचे पानी में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी. बिहारशरीफ: सोहसराय थाना क्षेत्र के अड्डा पर पुल के नीचे सोमवार सुबह करीब 7:30

Bihar Sharif News : सोहसराय थाना क्षेत्र के अड्डा पर पुल के नीचे सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे पानी में डूबे एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर सोहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान औंगारी थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी स्वर्गीय महेश चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र निरंजन चौधरी के रूप में हुई है.

रविवार शाम घर से निकले मजदूर का अगले दिन पानी में मिला शव

मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि उनका परिवार पिछले 12 वर्षों से सोहसराय थाना क्षेत्र के बीच बाजार स्थित घोड़ावा गली में रह रहा है. उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. रविवार शाम वह बाजार से मुर्गा खरीदकर घर आए और उसे पकाने के लिए देकर खाने का सामान लाने की बात कहकर घर से निकले थे. परिजनों के अनुसार, वह अक्सर अड्डा पर पुल पर बैठते थे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे पानी में एक शव पड़े होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान निरंजन चौधरी के रूप में की. घटना की सूचना मिलने पर सोहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि निरंजन चौधरी पुल से कैसे पानी में गिरे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Also Read : सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट में सिर्फ 10 टीमों की भागीदारी, निजी स्कूलों ने संभाला मोर्चा, स्कूल खेल व्यवस्था पर सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >