मॉडल सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए एंबुलेंस सहायता केंद्र शुरू, इमरजेंसी में तुरंत मिलेगी एंबुलेंस

Bihar Sharif News : सदर अस्पताल में एंबुलेंस के लिए नहीं भटकेंगे परिजन, शुरू हुई नई सुविधा. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह
Bihar Sharif News : मॉडल सदर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए अब एंबुलेंस सहायता केंद्र शुरू कर दिया गया है. अस्पताल के हेल्थ मैनेजर मोहम्मद इमरान ने बताया कि यह केंद्र मरीजों को आपात स्थिति में त्वरित एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोला गया है. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि जरूरतमंद मरीजों के परिजन एंबुलेंस की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं. इस कारण कई लोग मजबूरी में अधिक दर पर निजी एंबुलेंस ले लेते थे, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ जाता था.

दलालों और ओवरचार्जिंग पर लगेगी रोक

इस असुविधा को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने यह पहल की है. नए सहायता केंद्र पर एंबुलेंस के चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन यानी ईएमटी 24 घंटे तैनात रहेंगे. जैसे ही किसी मरीज को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा, एंबुलेंस तुरंत मरीज और परिजनों के साथ रवाना हो सकेगी. इससे समय की बचत होगी और मरीज को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि इस सुविधा से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि दलालों और अधिक किराया वसूलने वालों पर भी रोक लगेगी. मरीजों के परिजनों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी. मौके पर एकांउटेंट समेत कई एंबुलेंस चालक व ईएमटी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

Also Read : नालंदा बनेगा प्राचीन ज्ञान-संपदा का केंद्र, ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शुरू हुआ बड़ा अभियान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >