अस्थावां में चंदा विवाद बना जानलेवा, मारपीट में एक युवक की मौत, दूसरे युवक की हालत नाजुक

Bihar Sharif News : अस्थावां हिंसा: युवक की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने हटाया जाम. चंदा विवाद में एक युवक की गई जान. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

Bihar Sharif News : अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनंद गांव में रविवार को बाबा चुहरमल मेले के लिए चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक अब भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. मृतक की पहचान जहांगीरपुर गांव निवासी गोलन यादव के लगभग 18 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान कोनंद गांव निवासी उदय यादव के लगभग 18 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों एवं ग्रामीणों के अनुसार आगामी पूर्णिमा को आयोजित होने वाले बाबा चुहरमल मेले के लिए चंदा संग्रह किया जा रहा था. इसी दौरान छोटू कुमार और उसका साथी सचिन कुमार मोटरसाइकिल से सब्जी खरीदने मकसीदपुर गांव जा रहे थे. जब दोनों युवक कोनंद गांव स्थित बाबा चुहरमल मंदिर के पास पहुंचे, तब मेले के आयोजन से जुड़े कुछ लोगों ने उनसे एक हजार रुपये चंदा देने की मांग की.

500 रुपये चंदा देने की बात पर बवाल

बताया जाता है कि छोटू कुमार ने एक हजार रुपये के बजाय 500 रुपये देने की बात कही. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि जब दोनों युवक वहां से जाने लगे तो आयोजकों से जुड़े लोगों ने मोटरसाइकिल के पहिए में बांस डालकर उन्हें गिरा दिया और फिर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की. मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्थावां रेफरल अस्पताल ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

परिजनों ने दोनों घायलों को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान छोटू कुमार की मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था. उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं घायल सचिन कुमार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। थानाध्यक्ष सह पुनि सत्यम चंद्रवंशी ने बताया है कि मृतक के परिजन की ओर से थाने लिखित आवेदन दिया गया है पंद्रह ज्ञात एवं 10/15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, उन्होंने बताया कि समझा बुझाकर जाम को तत्काल हटाया गया है उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है.

Also Read : इस्लामपुर लूटकांड का 30 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी दबोचे गए, लूटी गई बाइक व पल्सर भी बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >