प्रेमिका से मिलने निकला प्रेमी ट्रेन की चपेट में, इयरफोन बना जानलेवा

Bihar Sharif News : प्रेमिका से मिलने की चाह अधूरी, रेलवे ट्रैक पर हादसे का शिकार हुआ युवक. नीचे पढ़िए पूरी खराब.

नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : कान में लगा इयरफोन एक युवक के लिए काल बन गया. प्रेमिका से मिलने नवादा जा रहे उत्तर प्रदेश के 19 वर्षीय युवक की जिंदगी शुक्रवार सुबह पावापुरी रेलवे हाल्ट पर हादसे का शिकार हो गई. संत रविदास नगर जिले के भीखमपुरा एकौनी गांव निवासी सुरेश का पुत्र उद्रेश मुंबई से राजगीर जा रही अजीमाबाद एक्सप्रेस से पावापुरी हाल्ट पर उतरा था.

इयरफोन के कारण नहीं सुन पाया हॉर्न

स्टेशन प्रबंधक श्यामू चौधरी ने बताया कि उसके कान में इयरफोन लगा था. वह ट्रैक पार कर रहा था, तभी प्लेटफॉर्म नंबर-1 से राजगीर-दानापुर पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी. चालक ने लगातार हॉर्न बजाया, लेकिन इयरफोन के कारण युवक को सुनाई नहीं दिया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में इलाजरत प्रेमी

मोबाइल से खुला प्रेमिका से मिलने जाने का राज

सूचना मिलते ही डायल-112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल उद्रेश को तुरंत बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं. हालत नाजुक बनी हुई है. मोबाइल से मिली जानकारी के अनुसार उद्रेश नवादा में अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहा था. अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दे दी है. सूचना मिलते ही परिवार यूपी से बिहारशरीफ के लिए रवाना हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक का इलाज जारी है.

Also Read : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शिव शंकरपुर गांव में फायरिंग से मचा हड़कंप, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >