नालंदा में संदिग्ध हालात में 17 वर्षीय युवक की मौत, सीढ़ी टूटने से युवक फंसा, गर्दन के बल लटकने से मौत

Bihar Sharif News : सीढ़ी हादसा या कुछ और? युवक की मौत में गले पर मिले काले निशान से बढ़ा संदेह. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के मीराचक गांव में बुधवार की देर रात 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में चर्चा का माहौल है. मृतक की पहचान मीराचक निवासी मनोज राउत के पुत्र 17 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है. परिजनों के ने बताया कि धर्मेंद्र घर की छत से नीचे उतर रहा था. इसी दौरान सीढ़ी टूट गई और वह उसमें फंसकर गर्दन के बल लटक गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई.

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि, मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक के गले पर गहरे और काले निशान पाए गए. चिकित्सकों की प्रारंभिक आशंका है कि मामला सामान्य दुर्घटना से अलग भी हो सकता है. हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिना संभव नहीं है.

स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

इधर, हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले को लेकर अब तक थाना में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है और न ही पुलिस को औपचारिक सूचना दी गई है. बताया जाता है कि परिजन युवक के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही निजी वाहन से घर लेकर चले गए. पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मौत के वास्तविक कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है. स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

Also Read : मोहर्रम से पहले अलर्ट मोड में नालंदा पुलिस, आपात स्थिति से निपटने का किया रिहर्सल, एसपी भारत सोनी के निर्देश पर पुलिस की विशेष तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >