मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के लिए लिया जा रहा आवेदन

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के दूसरे चरण की शुरूआत हो गई है. इसका उदेश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय तक यात्रियों को आसान परिवहन सेवा प्रदान करना है.

शेखपुरा. मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के दूसरे चरण की शुरूआत हो गई है. इसका उदेश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय तक यात्रियों को आसान परिवहन सेवा प्रदान करना है. स्वरोजगार करने के इच्छुक लोग इस योजना का लाभ उठा सकते है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत इस जिला के हर प्रखंडों में सात-सात बस खरीद करने का लक्ष्य है.आवेदन के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जायेगा. जिसे सरकार की ओर से बस खरीद पर 05 लाख रूपये का अनुदान दिया जायेगा. उनके द्वारा बताया गया की इस योजना के लाभ उठाने के लिए इच्छुक आवेदक 01 अगस्त 2024 से 25 अगस्त 2024 तक परिवहन विभाग के विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे. 27 अगस्त 2024 तक परिवहन पदाधिकारी द्वारा प्रखंड एवं कोटिवार प्राप्त आवेदन के आधार पर वरीयता सूची तैयार की जायेगी संबंधित कागजात जमा करने होंगे उसके बाद 07 दिनों के अंदर सी॰एफ॰एम॰एस॰ के माध्यम से उनके बैंक खाते में अनुदान की राशि उपलब्ध करा दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >