हरनौत के केवीके में आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण

हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), हरनौत में शुक्रवार को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से आईं 30 सेविकाओं ने भाग लिया.

बिहारशरीफ.हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), हरनौत में शुक्रवार को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से आईं 30 सेविकाओं ने भाग लिया. यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति उप-परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पोषण जागरूकता बढ़ाना और मोटे अनाजों के उपयोग को प्रोत्साहित करना था. गृह विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक डॉ. ज्योति सिन्हा ने प्रशिक्षण का नेतृत्व किया. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का विषय था मोटे अनाजों का प्रसंस्करण एवं मूल्य वर्धन. सेविकाओं को सैद्धांतिक और प्रायोगिक दोनों माध्यमों से प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान मड़ुआ (रागी) से बनने वाले व्यंजनों जैसे डोसा, लड्डू, ठेकुआ, नमकीन और बिस्किट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. इन व्यंजनों को बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन आधारित पौष्टिक पूरक आहार के रूप में शामिल करने पर जोर दिया गया. मौके पर उद्यान विभाग की वैज्ञानिक कुमारी विभा रानी, विक्की समेत कई अन्य विशेषज्ञ उपस्थित थे, जिन्होंने सेविकाओं को पोषण, स्वच्छता और स्थानीय संसाधनों के उपयोग के महत्व पर मार्गदर्शन दिया. डॉ. सिन्हा ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों की पोषण स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी और स्थानीय स्तर पर महिलाओं को आजीविका के नए अवसर भी मिल सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >