समस्तीपुर से भटकी महिला पहुंची चेवाड़ा

समस्तीपुर जिला से 3 दिन से भटकी महिला चेवाड़ा पहुंच गई. जिसे थाना अध्यक्ष ने उसके परिजनों से सम्पर्क कर यहां पहुंचने पर उसे सौप दिया.

चेवाड़ा. समस्तीपुर जिला से 3 दिन से भटकी महिला चेवाड़ा पहुंच गई. जिसे थाना अध्यक्ष ने उसके परिजनों से सम्पर्क कर यहां पहुंचने पर उसे सौप दिया. इसकी जानकारी देते हुए चेवाड़ा थाना अध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के उत्तर टोला में महिला भटक कर चली गई थी. वहीं, उसे मोहल्ले के ग्रामीण के द्वारा 112 पर सूचना दी गई. वह मौके पर 112 की पुलिस ने भटकी हुई महिला को चेवाड़ा थाना लाया गया. थाना अध्यक्ष के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर जिले के थाना से संपर्क कर वहां के थाने को जानकारी दी गई. जिसके बाद वहां के थाने में गुम हुए महिला के परिवार के द्वारा एक आवेदन दिया गया था. इसके बाद उसके परिजन को सूचना दी गई. तथा उसके परिजन ने चेवाड़ा पहुंचकर गुम हुई महिला को बृहस्पतिवार की दोपहर उसे अपने साथ ले गए. थानाध्यक्ष बताया कि समस्तीपुर जिला के कटोरी थाना क्षेत्र हतासपुर गांव निवासी मुकेश चौधरी का पत्नी रेखा देवी थी . महादलित टोलों में लगेगा विकास शिविर अरियरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले महादलित टोला में विकास शिविर को लेकर समीक्षा बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता सौरभ कुमार ने की. उन्होंने शिविर की सफलता हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस शिविर के माध्यम से सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ महादलित समुदाय को दिया जाएगा. बताया गया कि प्रखंड के पांच स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना वर्मा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शाश्वत, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संजू कुमारी, सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश कुमार रजक, सहकारिता पदाधिकारी अमर रजक, बीडब्ल्यूओ रिचा शिवानी, नागेंद्र कुमार, पिंटू कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >