महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गयी मौत

पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सड़क पार कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

बिहारशरीफ. पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सड़क पार कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान चोरसुआ गांव निवासी ज्ञानती देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि ज्ञानती देवी सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. वहीं, अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >