महवाचक गांव के पास बनेगा पावर सब स्टेशन

हरनौत प्रखंड के गोनावां पंचायत अंतर्गत महवाचक गांव के पास पंचायत सरकार भवन परिसर में नया पावर सब स्टेशन बनाया जाएगा.

बिहारशरीफ. हरनौत प्रखंड के गोनावां पंचायत अंतर्गत महवाचक गांव के पास पंचायत सरकार भवन परिसर में नया पावर सब स्टेशन बनाया जाएगा. इसके लिए लगभग 171 डिसमिल गैर-मजरूआ मालिक जमीन चिन्हित की गई है. पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए पहले ही अंचल कार्यालय से एनओसी मिल चुकी है. अब मंजूरी मिलने के बाद सीमांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और खरमास के बाद इसी माह शिलान्यास किया जाएगा. 20 एमवीए क्षमता वाले इस पावर सब स्टेशन पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके बनने से प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >