ॠण वसूली को लेकर बैंकर्स समन्वय समिति की हुई बैठक

स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रहलाद कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गई.

सिलाव. स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रहलाद कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में बैंकों के सामने ऋण वसूली में आने वाली समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में राज्य सरकार की बैंकिंग योजनाओं के तहत प्रखंड स्तर पर विभिन्न बैंकों द्वारा दी गई ऋणों की 100% वसूली सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य करने पर सहमति बनी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि बैंकों से लिए गए ऋणों को हर हाल में वसूला जाए. यदि ऋण आसानी से वसूला जाता है तो ठीक, अन्यथा वकायादारों पर सर्टिफिकेट केस कर वसूली की जाएगी. उन्होंने कहा कि यहां किसानों और अन्य लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार के ऋण लिए गए हैं, जिनमें केसीसी, हार्वेस्टिंग के लिए ऋण, हैचरी, पशुपालन, ड्रैगन फ्रूट के लिए बैंक ऋण, आदि शामिल हैं. इस बैठक में वीएओ, जीविका के वीपीएम के अलावा सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक भी शामिल हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >