जिला अधिवक्ता संघ चुनाव मेंं 90 प्रतिशत मतदान

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए. इस चुनाव में लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

बिहारशरीफ. जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए. इस चुनाव में लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव प्रभारी सुभाष चंद्र तिवारी ने बताया कि मतगणना रविवार को होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. कुल पंजीकृत मतदाता की संख्या 1,019 थी. इसमें कुल मतदान 917 (लगभग 90 प्रतिशत) हुए हैं.दो मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां पहले बूथ पर 471 और दूसरे बूथ पर 446 मतदाताओं ने वोट डाले. मतदान सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला. इस चुनाव में कुल 44 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 7 पदों के लिए मतदान हुआ, जबकि 11 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे. चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए एक विशेष गणना समिति का गठन किया गया था. मतदान समाप्त होते ही अधिवक्ताओं के बीच जीत-हार को लेकर चर्चा तेज हो गई. सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं. कोर्ट परिसर में पूरे दिन चुनाव को लेकर गहमागहमी रही. चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि मतगणना के बाद रविवार को ही विजेताओं के नाम घोषित कर दिए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >