विशेष अभियान में 63 आरोपित धराये

अपराध पर नकेल कसने की दिशा में नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर 18 अप्रैल 2025 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिलेभर से कुल 63 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें उद्घोषित अपराधी और शस्त्र अधिनियम के तहत वांछित कई आरोपी शामिल हैं.

बिहारशरीफ. अपराध पर नकेल कसने की दिशा में नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर 18 अप्रैल 2025 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिलेभर से कुल 63 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें उद्घोषित अपराधी और शस्त्र अधिनियम के तहत वांछित कई आरोपी शामिल हैं. इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि बिहारशरीफ शहर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अमन की गिरफ्तारी रही. नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला निवासी पप्पू यादव के पुत्र अमन पर शस्त्र अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में 9 मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में अमन को दबोच लिया गया. इसके साथ ही शस्त्र अधिनियम के अन्य वांछित आरोपी दो सगे भाई सारे थाना क्षेत्र के भैरों बिगहा निवासी संतोष कुमार और विक्रम कुमार, तथा रुदल पासवान को भी सारे थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया. अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से हत्या के प्रयास से जुड़े तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जबकि शराब से संबंधित मामलों में 25 अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े. इसके अलावा वाहन चेकिंग अभियान के तहत कुल 228 वाहनों से ₹2,47,500 का जुर्माना वसूला गया. नालंदा पुलिस के इस व्यापक अभियान ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है. जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में यह कार्रवाई एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >