बिहारशरीफ.
चेन स्नेचिंग की घटना पर रोक लगाने को लेकर एक विशेष टीम का गठन बिहारशरीफ रेल थाना पुलिस द्वारा किया गया है. टीम का नेतृत्व बिहारशरीफ रेल थानाध्यक्ष संजय कुमार पंडित कर रहे हैं. टीम में थानाध्यक्ष के अलावे रेल थाने के पांच सहायक अवर निरीक्षक को शामिल किया गया है. बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने व खुलने के दौरान टीम को एक्टिव रहने की हिदायत दी गयी है. बिहारशरीफ रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. राजगीर से नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के चढ़ने के दौरान विशेष नजर रखी जाती है. खास ककर महिला यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाता है. स्टेशन पर शादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाती है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले तीन माह के दौरान चेन स्नेचिंग की घटना बिहाराशरीफ रेलवे स्टेशन में नहीं घटी है. रात के वक्त राजगीर से वाराणसी को जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस ट्रेन के बिहारशरीफ पहुंचने के दौरान पूरी टीम प्लेटफॉर्म पर विशेष पैदल गश्ती किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावे पॉकेट कटर की पहचान को लेकर विशेष उपाये किये गये है. थाना स्तर से कुछ ऐसे चेन स्नेचर व पॉकेट कटर की पहचान की गयी है. जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. इसके लिए मुखबिरों की मदद ली जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्टेशन परिसर में किसी भी यात्री को कोई असुविधा समझ में आती है, तो वह सीधे रेल थाना पुलिस से संपर्क कर अपनी परेशानी बता सकते हैं.स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर, तीन जख्मी : बिहारशरीफ.
दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर के पास स्कॉर्पियो और ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गयी. जिससे स्कार्पियो और ऑटो दोनों बीच सड़क पर पलट गये. जिससे ऑटो सवार तीन लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जख्मियों में सिलाव थाना क्षेत्र के मोतिया बिगहा गांव निवासी रुणा देवी, नीतू देवी एवं एक किशोर शामिल हैं. जख्मी रुणा देवी ने बताया कि वे लोग बिहारशरीफ के एक निजी क्लीनिक से इलाज कराकर लौट रहे थे. तभी दीपनगर के पास ऑटो और स्कॉर्पियो में आमने सामने की टक्कर हो गयी. जिससे दोनों वाहन पलट गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
