भट्ठे पर से आयी युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के बलवाचक गांव निवासी जितेंद्र चौहान की 22 वर्षीया पत्नी फुलो देवी की मौत शुक्रवार को हो गयी. मृतका की सास ने बताया कि वे लोग सभी परिवार कई वर्षों से ईंट भट्ठे पर काम करते आ रहे हैं.

नालंदा. थाना क्षेत्र के बलवाचक गांव निवासी जितेंद्र चौहान की 22 वर्षीया पत्नी फुलो देवी की मौत शुक्रवार को हो गयी. मृतका की सास ने बताया कि वे लोग सभी परिवार कई वर्षों से ईंट भट्ठे पर काम करते आ रहे हैं. उनकी बहू तेलमड़ के पास राढ़ी भट्ठे पर ईंट बनाने का काम करती थी. गुरुवार को उसे बुखार और गला में दर्द था. रात को बिना कुछ खाये सो गयी. जब सुबह उठाने गयी, तो वे मृत पड़ी थी. घर के अगल-बगल के लोगों ने बताया की इसकी तबीयत पहले से खराब थी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर उसे दाह संस्कार करने को कहा.

जब सुबह उठाने गयी, तो वे मृत पड़ी थी. घर के अगल-बगल के लोगों ने बताया की इसकी तबीयत पहले से खराब थी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर उसे दाह संस्कार करने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >