Bihar में बनने जा रहा है तीन नया एक्सप्रेस-वे, कई जिलों में जाना हो जाएगा बेहद आसान, जानें रूट

Bihar New Expressways: बिहार में बेहद जल्द तीन नया एक्सप्रेस-वे बनने जा रहा है. एक्सप्रेस-वे बन जाने से बिहार का औद्योगिक और विकास होगा.

Bihar New Expressways: बिहार में इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है. पटना में मेट्रो और एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है. मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो बनने का रास्ता साफ हो गया है. इसके अलावा भी कई बड़ी योजनाओं पर काम जारी है. इसी कड़ी में बिहार में बेहद जल्द तीन नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू होने वाला है. इनका नाम है-  पटना-पूर्णिया, गोरखपुर-सिलीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया. मोदी सरकार जैसे ही अलाइनमेंट की मंजूरी देगी, जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा. एक्सप्रेस-वे के बनने से बिहार के लोगों को काफी सहूलियत होगी. उन्हें यात्रा करने में कम समय लगेगा. इसके अलावा राज्य के आर्थिक विकास में भी गति आएगी.

उत्तर प्रदेश और बंगाल के लोगों को भी मिलेगा फायदा

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगा. बिहार में इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 416.2 किमी निर्धारित है. यह एक्सप्रेस-वे बिहार के यह आठ जिलों से होकर गुजरेगा. बिहार के जिन जिलों से यह एक्सप्रेस-वे गुजरेगा उनमें बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल है. इन जिलों में सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है.

अलाइनमेंट की मंजूरी का इंतजार

 एक्सप्रेस-वे बनने के लिए अब केंद्र सरकार की अलाइनमेंट की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है. मंजूरी मिलते ही जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे के बनने से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड जाना बेहद आसान हो जाएगा. इसके अलावा देश की राजधानी नई दिल्ली से नार्थईस्ट राज्य जैसे- सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा जाना भी लोगों के लिए बेहद आसान हो जाएगा.

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे का कैसा होगा स्वरूप

बात रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे की करें तो यह बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई और बांका जिलों से होकर गुजरेगा. यह एक्सप्रेस-वे बिहार से झारखंड होते हुए हल्दिया तक जाएगा. इसकी लंबाई 367 किलोमीटर होगी.

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की बढ़ाई गई लंबाई

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरी तरह बिहार में ही किया जाएगा. पहले इसकी लंबाई 250 किलोमीटर निर्धारित की गई थी. लेकिन, बाद में  इसकी लंबाई 32 बढ़ा दी गई. जिसके बाद इसकी कुल लंबाई 282 किलोमीटर हो गई. पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पटना के पास दिघवारा से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-31, हाजीपुर, छपरा से होते हुए दरभंगा, सहरसा और कचहरी से होकर गुजरेगा. यह एक्सप्रेस-वे पूर्णिया के डगरुआ के पास खत्म होगा.

इसे भी पढ़ें:Manipur Violence में मारे गए मजदूर के परिजनों को मुआवजा देगी बिहार सरकार, सीएम नीतीश ने किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >