Bihar Weather: बिहार में बढ़ेगा तापमान, पश्चिमी विक्षोभ ला सकता है इन जिलों में हल्की बारिश

Bihar Weather: बिहार में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेज हो सकता है. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है.

Bihar Weather: बिहार के विभिन्न शहरों में तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में यह वृद्धि दर्ज की जाएगी. जिससे राज्य में गर्मी का असर महसूस किया जाएगा. मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिकों ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं. यदि यह विक्षोभ प्रभावी रहा तो अधिकतम तापमान नियंत्रित रहेगा. लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. जिससे रात के समय में भी हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है.

राज्य के इन जिलों में 28 फरवरी और 1 मार्च को होगी बारिश

मौसम विभाग ने 28 फरवरी को कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, जमुई, भागलपुर और बांका में आंशिक बारिश की संभावना जताई है. वहीं, 1 मार्च को कटिहार, नवादा, जमुई, भागलपुर और बांका में भी हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: नीतीश सरकार में मंत्री बने BJP के संजय सरावगी, RJD के दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में दे चुके हैं पटखनी

बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में छाए रहे बादल

बुधवार को पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहे. जिससे तापमान में मामूली गिरावट देखी गई. राज्य के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा. आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिससे दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >