Bihar Weather: बिहार में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, दिन का पारा सामान्य से 3 से 6 डिग्री नीचे

Bihar Weather Updates बिहार में भी मौसम ने करवट ली है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कनकनी और बढ़ गयी है. पूरे प्रदेश में दिन का पारा सामान्य की तुलना में तीन से छह डिग्री नीचे चल रहा है.

Bihar Weather News देश के साथ ही बिहार में भी मौसम ने करवट ली है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कनकनी और बढ़ गयी है. पूरे प्रदेश में दिन का पारा सामान्य की तुलना में तीन से छह डिग्री नीचे चल रहा है. वहीं, पछुआ और दक्षिण-पश्चिमी हवा की वजह से दक्षिणी बिहार की तुलना में विशेष रूप से उत्तरी-पूर्वी बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटे मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं. हालांकि, 48 घंटे बाद एक बार फिर बादल छा सकते हैं. इसकी वजह से रात के पारे में बढ़ोतरी और दिन के तापमान और कमी आ सकती है.

आइएमडी (IMD) की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दक्षिण, मध्य और पश्चिम बिहार में दिन का पारा सामान्य की तुलना में तीन से चार डिग्री और उत्तर-पूर्वी बिहार के अधिकतर जिलों में पांच से सात डिग्री सेल्सियस पारा नीचे है. हालांकि, पूरे बिहार में पिछले 24 घंटे की तुलना में रात का पारा तीन से चार डिग्री नीचे आया है.

राजधानी पटना में उच्चतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 18.8, गया में तीन डिग्री नीचे 19.3, भागलपुर में सामान्य से चार डिग्री नीचे 18 और पूर्णिया में छह डिग्री नीचे 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

वहीं, वाल्मीकि नगर में उच्चतम तापमान 14.1 डिग्री, पूर्णिया में अधिकतम 16.6 ,मुजफ्फरपुर में 15, दरभंगा में 16.4, सुपौल में 16.6, मोतिहारी में 14.8 , माधौपुर पश्चिमी चंपारण में 15.3 , पुपरी सीतामढ़ी में 14.1, अररिया में 16, कटिहार में 16.3, पूसा समस्तीपुर में 15.7 और सहरसा के अगवानपुर में 15.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

Also Read: ओमिक्रॉन की वजह से यूपी समेत 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को टाल दिए जाने पर बोले नीतीश कुमार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >