Bihar Weather: पछुवा हवा के पावर से गिरने लगा तापमान, बिहार के इन 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में सर्द पछुआ हवा चल रही है. जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है. इस वजह से राज्य में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है. आज प्रदेश के 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather: बिहार में सर्द पछुआ हवा चल रही है. जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है. इस वजह से राज्य में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है. रोहतास का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और भागलपुर शामिल है.

अगले कुछ दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है. राज्य में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री के आसपास बना रहेगा. पिछले 24 घंटे की बात करें तो मधुबनी सबसे गर्म तो रोहतास सबसे ठंडा जिला रहा.

Also Read: बिहार के इस जिले में बनेगा राज्य का दूसरा ग्लास ब्रिज, कैमूर को भी मिली बड़ी सौगात

नहीं दिखेगा फेंगल तूफान का असर

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि ‘पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान का असर बिहार में देखने को नहीं मिलेगा. दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है. जिससे बिहार में बारिश की संभावना नहीं है.’ उन्होंने आगे बताया कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते से बिहार में ठंड बढ़ेगी. न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच बना रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >