Bihar Weather: बिहार में तेज पछुवा हवा से बढ़ेगी कनकनी, मौसम विभाग ने बताया अगले 48 घंटे का हाल

Bihar Weather: राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, खासतौर पर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने के आसार हैं.

Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बिहार में ठंड का असर बढ़ता दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि, अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तेज पछुआ हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट हो रही है. जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है. दिन के समय भी 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं. हालांकि, साफ आसमान के चलते तेज धूप निकल रही है, जिससे दिन में ठंड ज्यादा महसूस नहीं हो रही.

अगले दो दिन नहीं बदलेगा मौसम

बुधवार की तुलना में राज्यभर में अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट देखी गई है. बावजूद इसके, औसत तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड का असर लगातार बना रहेगा.

Also Read: बिहार को दो नई रेल लाइनों की सौगात, 700 करोड़ की परियोजनाओं से सफर होगा आसान

सीजनल बीमारियां दे रहीं दस्तक

मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण सीजनल बीमारियों ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है. बदलते मौसम के साथ सर्दी, खांसी, सिरदर्द, बुखार, पेट दर्द जैसी समस्याएं आम हो गयी हैं. सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है. वहीं रात में भी तापमान गिर जा रहा है. वहीं दिन के समय कड़ी धूप निकल रही है. ऐसे में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण तापमान के अनुसार अपने शरीर को अनुकूल बनाने में लोगों को मुश्किल हो रही है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >