Bihar Weather: बिहार में शरीर को बेध रही बर्फीली सर्द हवा, मकर संक्रांति तक शीतलहर से राहत नहीं

Bihar Weather: बिहार में उत्तर-पछुआ हवाओं के साथ-साथ बादल छाए रहने से ठिठुरन बढ़ गई है. पिछले 24 घंटों में साढ़े आठ डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति तक बिहार में शीतलहर चलेगी.

Bihar Weather: बिहार में उत्तर-पछुआ हवाओं के साथ-साथ बादल छाए रहने से ठिठुरन बढ़ गई है. पिछले 24 घंटों में साढ़े आठ डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी तक राज्य में शीतलहर चलेगी. तब तक राज्य में कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरते रहेंगे. इसके बाद जब न्यूनतम तापमान बढ़ेगा तो कनकनी भी घटने की संभावना है. इधर, पटना डीएम ने बढ़ती ठंड को लेकर स्कूल टाइमिंग में बदलाव किए हैं. जिला में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्कूल संचालित होंगे.

पर्वतीय क्षेत्रों में दस्तक देगा नया पश्चिमी विक्षोभ

बता दें कि पर्वतीय क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा. जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान फिर से तीन से चार डिग्री तक ऊपर चढ़ेगा. अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा फारबिसंगज में 8.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा कमी 4.8 डिग्री मोतिहारी में दर्ज किया गया है.

10 से 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है हवाएं

राज्य में 10 से 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है. जो शरीर को बेध रही हैं. वहीं, कई जिलों में दो दिनों से धूप के दर्शन भी नहीं हुए हैं. इसकी वजह से तेजी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से राज्य में ठंड बढ़ी है.

Also Read: बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ आए हाई कोर्ट के वकील, मुफ्त में केस लड़ने का किया ऐलान

पिछले साल भी जनवरी में ऐसी ही थी परिस्थिति

पटना सहित कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अचानक बदलाव हुए हैं. जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड की अनुभूति हो रही है. मौसम विभाग ने जनवरी के आरंभ में दो तीन दिनों तक मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया था. पिछले साल भी जनवरी की शुरुआत में कमोबेस ऐसी ही परिस्थितियां बनी थीं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >