Bihar Weather Forecast: दक्षिण-पश्चिम बिहार को पछिया हवा ने झुलसाया, उत्तर में आज बदल सकता है मौसम

गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम बिहार में तेज गर्म हवा चली. तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. बक्सर का उच्चतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पटना . गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम बिहार में तेज गर्म हवा चली. तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. वैसे उत्तर और पूर्व बिहार में आज मौसम बदल सकता है. बक्सर का उच्चतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. औरंगाबाद का उच्चतम तापमान 42.8, भोजपुर का 41.4 और गया का 41 डिग्री सेल्सियस रहा.

कमोबेश यही स्थिति अगले दिन भी बने रहने के आसार हैं. हालांकि उत्तर-दक्षिण बिहार में पूर्वी हवा चलने से तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गयी है. अगले दो दिन इस इलाके में चक्रवाती सिस्टम की वजह से आंधी-पानी आने की भी संभावना है.

कई जगह पर ठनका गिरने की भी आशंका है. जहां तक मध्य बिहार का सवाल है इसका तापमान भी 40 डिग्री के आसपास ही रहा. पटना का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

शुक्रवार और शनिवार को पूरे प्रदेश में तापमान में कुछ कमी आ सकती है. कमोबेश प्रदेश के आसमान में बादल भी छाये रह सकते हैं. उत्तर-दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. ऐसी स्थिति अभी आगामी 48 घंटे तक बनी रह सकती है.

उल्लेखनीय है कि बुधवार को अप्रैल में औसत अधिकतम तापमान अभी तक का सर्वाधिक माना गया है. आइएमडी के मुताबिक बुधवार को पूरे बिहार में औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >