22, 23 और 24 जून को बिहार के इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Patna Meteorological Centre Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों को खराब मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है.

Patna Meteorological Centre Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के लिए अगले सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है.

22 जून को इन जिलों में रहेगा ऑरेंज और येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 जून को बिहार के एक बड़े हिस्से में आंधी-तूफान का असर दिखेगा. इस दिन पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद, अरवल, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, बांका, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 50-60 किमी या 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में येलो अलर्ट रहेगा.

23 जून को सिर्फ इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 23 जून को राज्य में ऑरेंज अलर्ट नहीं रहेगा, लेकिन उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है.

24 जून को कई जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 24 जून के पश्चिम और उत्तर बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इसके साथ ही पूर्वी हिस्से के सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में भी येलो अलर्ट का असर रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है. वज्रपात के समय सुरक्षित भवन में शरण लेने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. किसानों, यात्रियों और खुले में काम करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस

एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >