Bihar Weather: अगले 48 घंटे तक मौसम रहेगा खराब! पटना समेत इन 14 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 24 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं पटना समेत 14 जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है. इस वजह से दिन और रात की तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी.

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 24 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सक्रिय मौसमी सिस्टम की वजह से दूसरे जगहों की तरह बिहार में भी बारिश होने की संभावना बन रही है. इस बारिश का असर तापमान पर भी पड़ेगा. दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी कमी आ सकती है.

इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी शनिवार को सुबह के समय दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, कटिहार और भागलपुर जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. इसके साथ ही बिहार के सभी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पछुआ हवा चलने की संभावना है. इस वजह से दिन और रात की तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी.

इन जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट

आज 28 दिसंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों के एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय के कई जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है. भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में तो मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. इस वजह से मौसम विभाग ने इन 06 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

Also Read: नए साल पर राजगीर का जू सफारी और नेचर सफारी रहेगा बंद, जानिए क्या-क्या रहेगा खुला

किशनगंज में दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान

बता दें कि 27 दिसंबर (शुक्रवार) को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4°C गया में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज में 9°C रिकॉर्ड किया गया. इस दिन बिहार के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में भारी बढ़ोतरी, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >