Bihar Transfer List: बिहार में 30 जून की रात कई विभागों के अधिकारियों का तबादला किया गया. रातों रात तबादले को लेकर आधिकारिक तौर पर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. इसके साथ ही अधिकारियों को तुरंत ही उनके नए पदस्थापन पर योगदान देने का आदेश दिया गया है. काफी लंबे समय के बाद बड़े स्तर पर तबादले से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की लिस्ट
बिहार सरकार की ओर से समाज कल्याण विभाग के 151 पदाधिकारियों का तबादला किया है. जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक, बिहार बाल विकास सेवा के कार्यरत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को 3 साल की अवधि पूरा होने के कारण ट्रांसफर किया गया है.
पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की लिस्ट
बिहार के पंचायती राज विभाग के 27 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक, लेक्चरर को अपर जिला पंचायत राज पदाधिकारी का उच्चतर पद का प्रभार प्रदान किया गया है. ऐसे में विभाग के क्षेत्रिय कार्यालयों या मुख्यालयों में पदस्थापित बिहार पंचायत सेवा के अपर जिला पंचायत पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.
ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की लिस्ट
बिहार सरकार की ओर से ग्रामीण विकास विभाग के 68 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. अधिसूचना के मुताबिक, ग्रामीण विकास विभाग में प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. साथ ही उन्हें फौरन ही नए पदस्थापन पर योगदान देने का आदेश दिया गया है.
शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों की लिस्ट
बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग के 13 पदाधिकारियों और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंताओं का भी ट्रांसफर किया है.
Also Read: बिहार में आज से शुरू होगा हेवी रेन का दौर, इन 16 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी
