Bihar: परीक्षा में पास नहीं होने पर हटाए जाएंगे टोला सेवक, जुलाई में आयोजित होगी परीक्षा…

Bihar: बिहार के अररिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने टोला सेवकों को लेकर अहम जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि जुलाई में टोला सेवकों की परीक्षा ली जाएगी. अगर वह इस एग्जाम को पास नहीं कर पाते हैं तो उन्हें सेवा मुक्त कर दिया जाएगा.

Bihar: बिहार के अररिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने टोला सेवकों को लेकर अहम जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि जुलाई में टोला सेवकों की परीक्षा ली जाएगी. अगर वह इस एग्जाम को पास नहीं कर पाते हैं तो उन्हें सेवा मुक्त कर दिया जाएगा.डीईओ ने गुरुवार को फारबिसगंज प्रखंड के शिक्षा सेवक व तालीमी मरकज एवं बीआरसी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें यह बात स्पष्ट कर दी गई कि एग्जाम पास नहीं करने वाले टोला सेवक हटाए जाएंगे.

शिक्षा सेवकों का परफॉर्मेंस बेहतर नहीं होगा तो होंगे सेवा मुक्त

बैठक में डीईओ ने डीपीओ को निर्देश दिया है कि सभी बीआरसी में प्रमाणित कर उपस्थिति पंजी उपलब्ध कराएं, ताकि सभी शिक्षा सेवक उक्त पंजी पर ही अपना हस्ताक्षर दर्ज करें. ये लोग मार्गदर्शिका के अनुसार काम हीं करेंगे. उन्होंने साफ कर दिया कि जिन शिक्षा सेवकों का परफॉर्मेंस बेहतर नहीं होगा उन्हें सेवा मुक्त कर दिया जाएगा. डीईओ ने कहा कि जुलाई में हमलोग एग्जाम लेंगे. जो टोला सेवक पास नहीं करेंगे उसे हटाया जाएगा.

उपस्थिति विवरणी केआरपी के पास जमा करें

डीईओ ने कहा कि परीक्षा के माध्यम से यह जानने का प्रयास करेंगे कि वह बच्चों और महिलाओं को कैसे और क्या पढ़ाते हैं. यह भी निर्देश दिया गया कि सभी शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज हर माह की तीन तारीख तक उपस्थिति विवरणी केआरपी के पास जमा करेंगे. इसके बाद केआरपी का दायित्व होगा कि वे जिला कार्यालय में उपस्थिति विवरणी जमा करेंगे.

शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज ईमानदारी से काम करें

डीपीओ ने कहा कि सभी शिक्षा सेवक-तालीमी मरकज अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें. अगर कोई समस्या है तो उन्हें सूचित करें. महिलाओं और बच्चों के केंद्र संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने कहा कि जो शिक्षा सेवक काम नहीं करेंगे वे दूसरा काम तलाश लें. मौके पर डीईओ, डीपीओ, एसआरपी, केआरपी सहित प्रखंड के सभी तालीमी मरकज व शिक्षा सेवक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >