Bihar: चोरी के आरोप में तीन नाबालिगों की खंभे से बांधकर की पिटाई, फिर वीडियो किया वायरल, जाने पूरा मामला

बिहार के मुंगेर में तीन नाबालिगों की बर्बरता से पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि लोगों ने नाबालिग को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा था इसलिए पहले उन्हें पोल से बांधा दिया. इसके बाद जमकर पिटाई की. घटना के वक्त वहां मौजूद कई लोग मोबाइल से वीडियो भी बनाते दिखे.

बिहार के मुंगेर (Munger) में तीन नाबालिग लड़कों की चोरी के आरोप में बर्बरता से पिटाई करने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने चोरी के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा. आरोपी लड़कों को पहले खंभे से बांधा गया, इसके बाद उनकी बेरहमी से पिटाई की गयी. इसके बाद एक व्यक्ति ने लड़कों का ट्रिमर से सिर के बाल मुंड दिए. घटना के वक्त कई लोग आसपास खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाया. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

ग्रामीणों ने रंगे हाथ चोरी करते पकड़ा था

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मुहल्ले के एक घर में तीनों लड़कों को रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ा था. इसके बाद उन्होंने लड़कों को खंभे से बांध दिया. आक्रोशित लोगों ने तीनों की जमकर पिटाई की. वीडियो में लोगों लड़कों की पिटाई करते साफ दिखे जा सकते हैं. ग्रामीणों का इतने से भी जब मन नहीं भरा तो उन्होंने लड़कों को सिर के बाल काट दिए. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों लड़कों को अपने कब्जे में लिया और थाना लेकर आ गयी. जब पुलिस ने आरोपियों ने पूछताछ की तो उन्होंने सिर के बाल मुंडने की बात बतायी.

पिटाई करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़कों की पिटाई के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस नाबालिगों को वापस से गांव में लेकर आयी और पिटाई करने के आरोपियों की पहचान करायी. इसके बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. नाबालिगों पर अत्याचार से जुड़ा मामला होने के कारण कोई भी पुलिस अधिकारी इस पर कुछ कहने से बच रहा है. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सख्ती से कार्रवाई की बात कह रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >