Bihar Sugar Mill: बिहार के इस चीनी मिल का सालों बाद खुलेगा ताला, इस सत्र में शुरू हो जाएगी पेराई

Bihar Sugar Mill: बिहार में सालों से बंद रीगा चीनी मिल में इस सत्र से गन्ने की पेराई शुरू हो जायेगी. गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णानंद पासवान ने बताया कि कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं. उन्हें पूरा किया जा रहा है.

Bihar Sugar Mill: बिहार में सालों से बंद रीगा चीनी मिल में इस सत्र से गन्ने की पेराई शुरू हो जायेगी. गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णानंद पासवान ने बताया कि कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं. उन्हें पूरा किया जा रहा है. पिछले सत्र 2023-24 में बिहार की चीनी मिलों में छह लाख 87 हजार टन चीनी का उत्पादन हुआ था. इस बार चीनी उत्पादन में बढ़ोतरी की संभावना है.

मंत्री पासवान ने आगे बताया कि राज्य में किसानों के हक में चालू पेराई सत्र से 10 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के मूल्य में इजाफा कर दिया गया है. जिससे किसानों को फायदा होगा. उन्होंने आगे बताया कि अब उत्तम प्रभेद के गन्ने का मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल, सामान्य प्रभेद का मूल्य 345 और निम्न प्रभेद का मूल्य 310 रुपये हो गया है. गन्ने का दाम बढ़ने से किसान अधिक खेती करने को प्रेरित होंगे.

Also Read: बेहद प्रसिद्ध है बिहार के इस जिले का पेड़ा, दूर-दराज से लोग चखने आते हैं स्वाद, रोजाना इतना है खपत…

गुड़ इकाइयों की ओर से आ रहे हैं ऑनलाइन आवेदन

दरअसल विभाग चाहता है कि बिहार में गन्ने की खेती चार-पांच जिले के दायरे से निकलकर पूरे राज्य में विस्तार पाये. उन्होंने बताया कि राज्य गुड़ प्रोत्साहन योजना के तहत गुड़ इकाइयों की ओर से ऑनलाइन आवेदन आ रहे हैं. अभी तक 48 आवेदन आ चुके हैं. विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन देने के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर तक निर्धारित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >