बिहार में 8 अगस्त से स्कूलों में हाफ डे, 31 अक्टूबर तक पूरा होगा शिक्षकों के ट्रांसफर का काम

Bihar School Half day: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब हर शनिवार को सिर्फ आधा दिन पढ़ाई होगी और टिफिन ब्रेक के बाद बच्चों की छुट्टी हो जाएगी. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसका ऐलान करते हुए यह भी बताया कि राज्य में 73 हजार से ज्यादा सरप्लस शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया है.

Bihar School Half day: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब हर शनिवार को पढ़ाई आधे दिन तक ही होगी. शिक्षा विभाग ने शनिवार को हाफ डे रखने का नया आदेश जारी कर दिया है. यह व्यवस्था 8 अगस्त से पूरे राज्य के स्कूलों में लागू हो जाएगी.

नए नियम के अनुसार, शनिवार को स्कूलों में बच्चों की कक्षाएं दोपहर तक चलेंगी. टिफिन ब्रेक के बाद छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी जाएगी. इससे पहले बिहार में शनिवार को हाफ डे की व्यवस्था लागू थी. बाद में इसे बंद कर दिया गया था. अब इसे फिर से शुरू किया गया है.

मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्कूलों में शनिवार को आधे दिन की पढ़ाई व्यवस्था दोबारा लागू करने की घोषणा की थी. इसके बाद शिक्षा विभाग ने इस फैसले पर सहमति जताते हुए तैयारी पूरी की और 6 अगस्त को इसका आधिकारिक आदेश जारी कर दिया.

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पटना के मदन मोहन सभागार में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री के फैसले के बाद विभाग ने सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है.

1.06 लाख शिक्षक ज्यादा, 73151 ने ट्रांसफर के लिए किया आवेदन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों के तबादले को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिहार के स्कूलों में करीब 1.06 लाख शिक्षक ऐसे हैं, जिनकी संख्या जरूरत से ज्यादा है.

ऐसे शिक्षकों से पहले चरण में अपनी पसंद के अनुसार तबादले के लिए आवेदन मांगे गए थे. इस प्रक्रिया में कुल 73151 शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन जमा किया है.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर

17 सितंबर से सामान्य शिक्षकों के लिए खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षकों के पसंद के अनुसार तबादले की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी. अभी सिर्फ ज्यादा संख्या वाले शिक्षकों से आवेदन लिए गए हैं.

17 सितंबर से सामान्य शिक्षकों के लिए ट्रांसफर पोर्टल खोला जाएगा. इसमें सामान्य शिक्षक के साथ वे ज्यादा संख्या वाले शिक्षक भी आवेदन कर सकेंगे, जो पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाए थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शिक्षकों के तबादले का पूरा शेड्यूल जारी

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले को लेकर पहले ही नियम और टाइम टेबल जारी कर दी है. सबसे पहले ज्यादा संख्या वाले शिक्षकों और आपसी सहमति से होने वाले तबादले किए जा रहे हैं. इसके बाद सामान्य तबादले की प्रक्रिया शुरू होगी.

शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हुई थी. विभाग के अनुसार, 7 सितंबर तक ज्यादा संख्या वाले शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

इसके बाद 10 से 14 सितंबर तक आपसी सहमति से होने वाले तबादलों की सूची जारी की जाएगी. फिर 17 सितंबर से 23 सितंबर तक सामान्य शिक्षकों से ट्रांसफर के लिए आवेदन लिए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >