बिहार में राजस्व विभाग में 8054 पदों पर होगी बहाली, जानिए कब तक आएगा नोटिफिकेशन

Bihar Revenue Department: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है. राजस्व विभाग में 8054 पदों पर राजस्व कर्मचारियों की बहाली होगी. विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, हमें 12 हजार राजस्व कर्मचारियों की जरूरत है.

Bihar Revenue Department: बिहार राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर राजस्व कर्मचारियों की बहाली होने वाली है. यह राज्य के युवाओं के लिए खुशखबरी है. विभाग में 8054 पदों पर राजस्व कर्मचारी बहाल होंगे. इसे लेकर कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 15 जून के बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने यह जानकारी दी.

मंत्री बोले- 12 हजार कर्मचारियों की जरूरत

प्रभात खबर से बातचीत के दौरान मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, विभाग चलाने के लिए दो-तीन बातों पर ध्यान देना पड़ता है. पहला तो यह है कि हमारा सिस्टम खुद में मजबूत है या नहीं. जब तक विभाग खुद में मजबूत नहीं होगा, तब तक हम सेवा प्रदान नहीं सकते हैं. मैंने देखा कि पूरे बिहार में राजस्व विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी है. मात्र चार या फिर साढ़े चार हजार राजस्व कर्मचारी हैं. लेकिन हमें कम से कम 12 हजार राजस्व कर्मचारी चाहिए.

विभाग से जुड़े काम में देरी की बताई वजह

आगे उन्होंने यह भी बताया कि एक कर्मचारी तीन हलके का काम देख रहे थे, जिसकी वजह से काम में देरी हो रही थी. इस वजह से सरकार से अधियाचना की कि 8 हजार 54 राजस्व कर्मचारी और हमें चाहिए, जिससे हर एक हलके में राजस्व कर्मचारी हो. इसके बाद ही तुरंत काम का निपटारा कर लिया जाएगा.

सीएम सम्राट चौधरी को कहा धन्यवाद

मंत्री दिलीप जायसवाल ने सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जैसे ही अधियाचना भेजी, उसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उसे कर्मचारी चयन आयोग को भेज दिया. अब 15 जून को वैकेंसी निकलने वाली है. 15 जून के बाद कर्मचारी चयन आयोग के पोर्टल से नोटिफिकेशन आउट हो जाएगा. इसके बाद अगर हर एक हलका में कर्मचारी बहाल हो जायेंगे तो, इससे काम की रफ्तार बढ़ेगी. इस तरह से राजस्व विभाग से जुड़े काम अब जल्द से जल्द निपट सकेंगे.

Also Read: JDU MLA अनंत सिंह को कोर्ट से राहत, वायरल अश्लील वीडियो के मामले में गिरफ्तारी पर रोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >