बिहार के इन जिलों में आज तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए पूरे जुलाई महीने कैसा रहेगा मौसम

Bihar Rain Alert: बिहार में अब धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है. आज मौसम विभाग की ओर से राज्य में डबल अलर्ट जारी किया गया है. कहीं मध्यम तो कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही पूरे महीने के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम विभाग की ओर से आज डबल अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. साथ ही अगले कुछ दिनों तक राज्य में इसी तरह का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है.

इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है.

जानिए पूरे जुलाई महीने कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूरे जुलाई महीने मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. विभाग की माने तो, राज्य के अधिकांश इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. जुलाई में सामान्य 340.5 मीमी ही बारिश हो सकेगी.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

साथ ही राज्य का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इस तरह से जुलाई महीने में तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहने का पूर्वानुमान है. लेकिन पूरे महीने बारिश की गतिविधियां जारी रह सकतीं हैं.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम के रुख बदलने और बारिश के बाद भी शहर के लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत नहीं मिली है. बुधवार की दोपहर बारिश होने के बाद उमस और भी बढ़ गई है. इससे लोगों को और ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग की माने तो, गुरुवार को शहर और उसके आस-पास के इलाके में बादलों की आवाजाही बने रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है.

Also Read: बिहार में अब राज्य सरकार की सड़कों और पुलों पर भी लगेगा टोल टैक्स, कैबिनेट की मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >