Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने RJD सुप्रीमो लालू यादव को घेरा, बोले- कुछ भी नहीं थे लालू…

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी पर जमकर पलटवार किया. ललन सिंह ने लालू यादव के बारे में कहा कि एक विधायक बी लालू यादव को पसंद नहीं करते थे. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Politics: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर तमाम पार्टियां अपने-अपने हिस्से की तैयारी में जुट गई हैं. पक्ष-विपक्ष के बीच वार पलटवार का दौर जारी है. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर करारा पलटवार किया है. ललन सिंह ने कहा, ”जब लालू यादव 1990 में मुख्यमंत्री बने थे तो वो कुछ नहीं थे. वो तो नीतीश कुमार ने रात-रातभर प्रचार करके लालू को मुख्यमंत्री बनाया. एक विधायक भी लालू यादव को पसंद नहीं कर रहा था, वे खुद प्रस्तावक थे और शिवशंकर मास्टर विधायक सिर्फ उनके समर्थक थे. सिर्फ यहीं दो आदमी थे तो क्या बोलेंगे वो (तेजस्वी यादव).”

तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं

बजट को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा किए गए कमेंट पर ललन सिंह ने जवाब देते हुए कहा, “बजट बढ़िया है तो वो कहते हैं सरकार बचाने वाला बजट है. उनमें कुछ दिमाग नहीं है, जो आज तक कुछ नहीं किए. अब क्या करेंगे. अब उनके पास सिर्फ बोलना बचा है, वो बोल रहे हैं. उन्हें बोलने दिजिए. उनके (तेजस्वी) बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.”

बीजेपी ने भी तेजस्वी यादव पर किया पलटवार

बिहार बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्रा ने भी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “9वीं फेल व्यक्ति जब ओल्ड और न्यू मॉडल की बात करता है तो बड़ी हंसी आती है. तेजस्वी यादव को मालूम होना चाहिए कि आपके पिता ने कितने रिटायर्ड अधिकारियों को एक्सटेंशन दिया था, अपने इर्द-गिर्द रखा था वो दिन भूल गए क्या? उन्होंने कहा कि युवा चौपाल में तेजस्वी यादव आखिर कौन सा संदेश देना चाहते हैं कि हम आएंगे जगंलराज लाएंगे.”

ALSO READ: Baba Bageshwar: गोपालगंज में ‘बाबा बागेश्वर’ की हनुमंत कथा आज से शुरू, RJD ने लगाया ‘एजेंट’ होने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >