बिहार में PM आवास योजना के 20058 लाभुकों की लिस्ट तैयार, 17 पंचायतों में ग्राम सभा, जानें कब-कहां होगी बैठक

PM Awas Yojana: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों के नामों को मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. भोजपुर के कोईलवर की 17 पंचायतों में ग्राम सभा हो रही है. यहां 20,058 लाभुकों की सूची तैयार की गई है, जिनके नामों पर अंतिम मुहर लगेगी.

PM Awas Yojana: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2024 में शामिल लाभुकों के नामों के मंजूरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. भोजपुर के कोईलवर प्रखंड की 17 पंचायतों में इसके लिए ग्राम सभा कराई जा रही है. इन बैठकों में लाभुकों की सूची पर चर्चा होगी. इसके बाद नामों का अंतिम अनुमोदन किया जाएगा.

तीन पंचायतों में 3610 लाभुकों के नाम मंजूर

पहले चरण में शुक्रवार को पांच पंचायतों में ग्राम सभा होनी थी. इनमें जलपुरा, खेसरहिया, कायमनगर, कुल्हड़िया और खनगांव शामिल हैं. जलपुरा, खेसरहिया और खनगांव में ग्राम सभा आयोजित हुई. यहां पीएम आवास योजना के लिए तैयार लाभुकों की सूची का अनुमोदन किया गया.

बीडीओ वीर बहादुर पाठक के अनुसार, खनगांव में 1333 लाभुकों के नाम मंजूर हुए. जलपुरा में 1255 और खेसरहिया में 1022 नामों का अनुमोदन किया गया. इस तरह तीन पंचायतों में कुल 3610 लाभुकों के नामों पर मुहर लगी.

दो पंचायतों में नहीं हो सकी बैठक

कायमनगर और कुल्हड़िया पंचायत में शुक्रवार को ग्राम सभा नहीं हो सकी. कायमनगर में अब 20 सितंबर को बैठक होगी.

वहीं, कुल्हड़िया में मुखिया के उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्राम सभा स्थगित करनी पड़ी. अब यहां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की बैठक कराई जाएगी.

30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो सूची स्वतः मंजूर

पीएम आवास योजना को लेकर प्रशासन ने ग्राम सभा के लिए समय-सीमा भी तय की है. बीडीओ के अनुसार, 30 सितंबर तक जिन पंचायतों में किसी कारण से ग्राम सभा नहीं हो पाएगी, वहां तैयार लाभुकों की सूची स्वतः अनुमोदित मानी जाएगी. इससे लाभुकों की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होगी.

17 पंचायतों में 20,058 लाभुकों की सूची

कोईलवर प्रखंड की 17 पंचायतों में पीएम आवास योजना-ग्रामीण के लिए कुल 20,058 लोगों की सूची तैयार की गई है.

ग्राम सभा में इस सूची पर चर्चा होगी. ग्रामीणों के सामने नामों की जानकारी रखी जाएगी. इसके बाद पात्र लाभुकों के नामों का अंतिम अनुमोदन किया जाएगा.

इसके लिए पंचायतवार और तिथिवार ग्राम सभा का कार्यक्रम तैयार किया गया है.

ग्राम सभा में कौन-कौन होंगे शामिल?

लाभुकों के चयन और अनुमोदन के लिए होने वाली ग्राम सभा में पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे.

बैठक में मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, आवास सहायक और विकास मित्र शामिल होंगे. इसके अलावा पंचायत के आम नागरिक भी ग्राम सभा में हिस्सा ले सकेंगे.

बैठक में लाभुकों की सूची पर चर्चा होगी. इसके बाद अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन तारीखों में होगी ग्राम सभा

कोईलवर प्रखंड की अलग-अलग पंचायतों में ग्राम सभा के लिए तारीख तय कर दी गई है.

  • 20 सितंबर: कायमनगर
  • 21 सितंबर: भदवर, राजापुर, मथुरापुर, नरवीरपुर और धनडीहा
  • 23 सितंबर: गीधा, सकड्डी, गोपालपुर, दौलतपुर और जोगता
  • 25 सितंबर: बीरमपुर और चंदा

इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र लाभुकों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद योजना के तहत आवास का लाभ देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

Also Read: JDU में मतभेद की खबरों के बीच ललन सिंह की सफाई, बोले- पार्टी पूरी तरह एकजुट, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर साधी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >