Bihar Panchayat Election: बिहार पंचायत चुनाव से पहले होगा ये काम, मंत्री दीपक प्रकाश ने बताई पूरी प्रक्रिया

Bihar Panchayat Election: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पहले 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायतों का परिसीमन होगा. इसके बाद आरक्षण और चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

Bihar Panchayat Election: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार ने 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायतों की सीमा तय करने का फैसला किया है. यह काम पूरा होने के बाद ही पंचायत चुनाव की अगली प्रक्रिया शुरू होगी. मंत्री ने कहा कि पंचायतों की सीमा तय करने यानी परिसीमन का काम पूरा होने के बाद ही पंचायत चुनाव की आगे की तैयारी होगी. परिसीमन से लेकर आरक्षण की सूची तैयार करने और फिर चुनाव कराने तक की पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में होती है.

इसी वजह से अभी पंचायत चुनाव की पक्की तारीख या समय-सीमा बताना संभव नहीं है. विभाग की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को हर जरूरी मदद दी जा रही है. सरकार की कोशिश है कि परिसीमन और आरक्षण का काम समय पर पूरा हो और इसके बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तय समय के अनुसार आगे बढ़े.

गांवों तक आसानी से पहुंचेंगी सरकारी सेवाएं

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार पंचायतों को मजबूत करने के साथ सरकारी सुविधाओं को गांव के लोगों के और करीब लाना चाहती है. पंचायत स्तर पर लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का फायदा आसानी से मिले, इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है.

एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

सरकार ऐसी व्यवस्था तैयार कर रही है, जिसमें ग्रामीणों को अलग-अलग सरकारी काम के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. पंचायत स्तर पर एक ही भवन में कई सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना पर काम चल रहा है.

इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाए जा रहे हैं. सरकार का लक्ष्य पंचायतों को मजबूत करना और प्रशासनिक व्यवस्था को गांव के लोगों के करीब लाना है. पंचायत सरकार भवन आगे चलकर ग्रामीणों के लिए सरकारी सेवाओं का मुख्य केंद्र बनेंगे.

160 में से 96 पंचायत सरकार भवन तैयार

मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि मधेपुरा जिले में कुल 160 ग्राम पंचायतें हैं और सभी पंचायतों के लिए पंचायत सरकार भवन बनाने की जगह मंजूर हो चुकी है.

इनमें से 53 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण अभी चल रहा है, जबकि 96 भवन बनकर तैयार हो चुके हैं. बाकी भवनों के निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है. जिले की सभी 160 पंचायतों में आरटीपीएस की सुविधा भी चल रही है.

75 जगहों पर तैयार होंगे मोक्षधाम

मंत्री ने बताया कि मोक्षधाम को बेहतर बनाने की भी योजना पर काम किया जा रहा है. यहां अंतिम संस्कार के लिए चबूतरा, पीने के पानी और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है.

मोक्षधाम योजना के तहत मधेपुरा जिले में 75 जगहों की पहचान की गई है. इन स्थानों पर लोगों को अंतिम संस्कार से जुड़ी जरूरी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर देने की तैयारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सहयोग शिविर में 221 आवेदन मिले, 209 का समाधान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चल रहे सहयोग शिविर की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि मधेपुरा जिले में पंचायती राज विभाग से जुड़े कुल 221 आवेदन मिले हैं.

इनमें से 209 आवेदनों का समाधान किया जा चुका है. 12 आवेदन अभी बाकी हैं. इन लंबित आवेदनों को भी जल्द पूरा करने के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 1 करोड़ से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए गुड न्यूज, सम्राट सरकार ने अकाउंट में भेजे 1100 रुपये, ऐसे चेक करें अपना पैसा




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >